फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोल्डन कार्ड बनाने में जनपद प्रदेश की सूची में 21वें स्थान पर

Wed, 28 Feb 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आयुष्मान कार्ड जारी करने में महराजगंज प्रदेश में 23वें स्थान पर है। आयुष्मान भारत योजना में चयनित परिवार के सदस्यों में एक दिन में 70,048 गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं। पांच से 25 मार्च तक एक बार फिर अभियान चलाकर बचे लाभार्थियों का कार्ड बनाया जाएगा। पांच से 25 फरवरी तक बृहद कैंप में आयुष्मान कार्ड बनवाए गए थे।
विज्ञापन

योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज कन्नौजिया ने बताया कि आयुष्मान कार्ड जारी करने में महराजगंज को मंडल में पहला स्थान मिला है। आयुष्मान भारत योजना में चयनित दो लाख 35 हजार 504 परिवार में कुल नौ लाख 65 हजार 974 सदस्य हैं। इन सभी सदस्यों का गोल्डन कार्ड जारी करना है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान मित्र, गांवों में पंचायत सहायक और निकाय कार्यालय में गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। गांव व शहर की आशा कार्यकर्ताओं को चयनित परिवार के सदस्यों को काउंटर पर भेजकर गोल्डन कार्ड बनवाना है।
आयुष्मान योजना के जिला सूचना प्रबंधक वरुण शाही ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में चयनित परिवार के सदस्य एक साल में पांच लाख तक नामित हास्पिटल में निशुल्क इलाज करा सकते हैं। एक वर्ष बाद शासन फिर मुखिया के कार्ड में पांच लाख जारी कर दिया जाता है। ऐसे में हर साल परिवार के सदस्य पांच लाख तक निशुल्क इलाज करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना में चयनित परिवार के सभी सदस्यों का गोल्डन कार्ड जारी करना प्राथमिकता है। टीम की निगरानी में आयुष्मान मित्र और पंचायत सहायक बेहतर कार्य कर रहे हैं। इस वजह से यह उपलब्धि मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना की प्रगति एक नजर में
-आयुष्मान भारत योजना में कुल लाभार्थी 965974
-चयनित सरकारी अस्पताल14
-चयनित निजी अस्पताल13
-बने हुए गोल्डन कार्ड - 414246
-गोल्डन कार्ड से सरकारी अस्पताल में इलाज -7662
-गोल्डन कार्ड से निजी अस्पताल में इलाज -20612
-आयुष्मान मित्रों की संख्या -14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें