फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्राओं के बनाए व्यंजन ने लोगों का मन मोहा

विज्ञापन
फरेंदा में गृह विज्ञान मेले का अवलोकन करते प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह
विज्ञापन
-गृह विज्ञान मेले में छात्रों ने बनाए विभिन्न प्रांतों के व्यंजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज में शनिवार को गृह विज्ञान मेले में छात्राओं ने खाद्य मेला का आयोजन किया। इसमें देशी-विदेशी से लेकर विभिन्न प्रांतों के स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें बीए व एमए की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्व विधायक व प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने किया।
गृह विज्ञान मेले में छात्राओं ने प्रातीय व्यजंन, शिल्प विज्ञान, हस्त निर्मित कौशल व खेल एवं मनोरंजन का प्रदर्शन किया, जिसमें तूलिका, नेहा मौर्या, गीता, प्रिया, आकृति, बबिता, सुमन, रोशनी, सूबी खातून, विशाखा, संस्कृति चौबे, तृप्ति श्रीवास्तव, अंजली चतुर्वेदी आदि छात्राओं ने गुजराती, मराठी, महाराष्ट्ररियन, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित नेपाली, चाउमीन, मोमोज सहित अन्य खाद्य पदार्थ बना कर सभी का मनमोह लिया। छात्राओं ने परिसर में स्टाल लगाकर खाद्य पदार्थों की बिक्री भी की।
विज्ञापन

प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने छात्राओं के स्टाल का अवलोकन करते हुए कहा कि छात्राओं का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण होता है। जरूरत पड़ने पर जीवन में आर्थिक संकट दूर करने में मदद मिलेगा। बालिकाओं को शिक्षा के साथ गृहकार्याें में भी निपुण होना चाहिए, जिससे वह परिवार का भरण पोषण कर सकें। प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि काॅलेज में बालिकाओं को शिक्षा के साथ अनेक प्रकार की तकनीकी शिक्षा दी जाती है जो जीवन में उपयोगी हो।
विज्ञापन

प्रबंधक ने बेहतर कार्य करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान रामनगीना सिंह, डॉ. एके शर्मा, डॉ. गणेश शर्मा, सतीश, श्रीदयाल वर्मा, कमलेश, डॉ. मुकलेश्वरी गुप्ता, डाॅ. पुष्पा पांडेय व अरुण सिंह राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें