दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से गोरखपुर में हुई बच्चों की सर्जरी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के मूक बघिर बच्चों के बेहतरी के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में चलने वाले काक्लियर इंप्लांट सर्जरी का लाभ तीन और बच्चों को प्राप्त हुआ है। कुछ दिनों तक उन्हें आराम दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें स्पीच थेरेपी से जोड़ने की पहल होगी।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में वित्यीष वर्ष 2023-24 मेें काक्लियर इंप्लांट योजना के तहत सर्जरी कराने के लिए चार आवेदन आए। जिसमें से विभाग ने आदित्य, विकास व उत्सव नामक तीन पीड़ित बच्चों का सर्जरी करा दिया है। सर्जरी होने के बाद वे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं व स्वस्थ हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने भी उनसे मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। चौथे बालक अंश यादव की भी जल्द सर्जरी होगी।
-
योजना में यह है खास
काक्लियर इंप्लांट सर्जरी कराने पर कुल छह लाख रुपये का व्यय आता है। ऐसे में इस धनराशि को वहन करना गरीब परिवार के लिए संभव नही हैं। सर्जरी से संबंधित यह योजना ऐसे बच्चों व परिवार के प्रति सहायक बन रही हैँ, जिससे बच्चे के साथ ही परिवार के चेहरे पर रौनक आ रही है।
पांच वर्ष तक के बच्चों को सुनने व बोलने लायक बनाने के लिए कराई जाने वाली काक्लियर इंप्लांट सर्जरी पर छह लाख का व्यय आता है। यह धनराशि विभाग की ओर से अस्पताल को उपलब्ध कराते हुए बच्चों और उनके परिवार की मुश्किल को कम करने का प्रयास किया जाता है।
शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी