फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बलिया नाले पर ध्वस्त पुल का होगा निर्माण, बजट जारी

Sun, 05 Jan 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पकड़ी खुटहा पनियरा मार्ग के बीच दो किमी पर बलिया नाले पर ध्वस्त पुल के निर्माण के लिए 358.13 लाख की धनराशि जारी हो गई। अब लोगों को आने वाले दिनों में समस्या दूर हो जाएगी। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बताया कि पिछले तीन चार साल से मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अधिकारियों से मिलकर प्रयास करता रहा। अब जाकर पुल के निर्माण के लिए बजट जारी हुआ है। बताते चलें कि विगत चार साल से पुल टूटा था। पनियरा से खुटहा से आने जाने वाले लोगों को 12 किमी दूसरे मार्ग से आना पड़ता था। पनियरा से मुख्यालय को जोड़ने वाला यह मार्ग पर पुल टूटने से आवागमन ठप था। क्षेत्र के बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी, वीरेंद्र चौहान, टाइगर तिवारी, राजेंद्र निषाद, विनय चौरसिया, मोलाई प्रसाद ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें