फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव को लाया गया घर, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शव को लाया गया घर, मचा कोहराम
विज्ञापन

चौक बाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार निवासी सोनू वर्मा (30) की सऊदी अरब के रियाज में 11 अक्तूबर को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। शनिवार सुबह मृतक सोनू का शव घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बागापार का टोला बरइठवा निवासी सोनू वर्मा सऊदी अरब नौकरी करने एक वर्ष पूर्व गया था। 11 अक्तूबर को मार्ग दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। मृतक के दो भाई सुनील और अभिमन्यु भी सऊदी में रहकर नौकरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ही घर पर घटना की सूचना दी थी। सोनू का 8 माह का बच्चा है। पिता केशव, माता ज्ञानमति, पत्नी वंदना, बड़े भाई सुनील का रो रो कर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि रोहिन नदी स्थित चांनकी घाट पर शव का अन्तिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें