फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी को विदा कराने ससुराल आए युवक का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 12 Dec 2023 12:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम जगपुर उर्फ सलामतगढ़ में सोमवार को पत्नी को विदा कराने ससुराल आए एक युवक का शव छत पर चढ़ने के लिए बनाई गई बांस की सीढ़ी से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी निवासी सुरेंद्र (40) की शादी 13 वर्ष पूर्व जगपुर उर्फ सलामतगढ़ निवासी सत्यदेव की बेटी गायत्री से हुई थी। दोनों के अंकिता (11) व आशीष (9) दो बच्चे भी हैं। ससुराल वालों का कहना है कि गायत्री एक माह पूर्व मायके आई थी। उसे ले जाने के लिए सुरेंद्र रविवार को ससुराल आया था। सोमवार की सुबह संदिग्ध हालात में सुरेंद्र का शव फंदे से लटका मिला। सास की सूचना पर मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चौक प्रशांत पाठक ने बताया कि युवक के फंदे से लटकने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें