नौतनवा। स्थानीय अधिवक्ता अधिकारियों की कार्यप्रणाली को मनमाना पूर्ण बताते हुए विगत करीब 10 दिनों से न्यायिक कार्य से विरत हैं, मगर जिम्मेदार इसकी सुधि नहीं ले रहे हैं। न्यायालय का संचालन नहीं होने से वादकारियों को निराश लौटना पड़ रहा है। शनिवार को भी न्यायालय न चलने से वादकारी निराश लौटे और पत्रावलियों में अग्रिम तिथि निर्धारित कर दी गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव एवं सचिव शमसुद्दीन खान ने कहा कि तहसील में कागजात दुरुस्ती एवं हस्तानांतरण रिपोर्ट समेत विभिन्न कार्य पहले से सुस्त हैं। संवाद