दिनभर छाया रहा बादल, उसम से छूटा पसीना
महराजगंज। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। वहीं सुबह से ही उमस भरी गर्मी रही।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। दिनभर पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। क्षेत्र के टिकेश्वर विश्वकर्मा, कलामुद्दीन अंसारी, हशमुद्दीन, सुजीत, हृदेश ने कहा कि मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, मगर थोड़ी देर बाद बादल छा गए। दिनभर आसमान में बादलों के बीच सूर्यदेव लुकाछिपी करते रहे। धूप का असर कम रहा, मगर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं लोकल फाल्ट और तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली कटने से लोग परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि समुद्री तट पर तूफान के प्रभाव से राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच दर्जनों जिलों में अगले दो से तीन दिनों में हल्की एवं मध्यम वर्षा होने की संभावना है। खासतौर पर 20 मई को बारिश होने की ज्यादा उम्मीद है। उसके बाद लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।