फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह के समय राहत देने वाली हवा दोपहर में आफत बन गई

विज्ञापन
विज्ञापन
-गर्मी बढ़ने पर सड़कों पर कम हो गई भीड़, 37.9 डिग्री तक पहुंचा पारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में सुबह के समय राहत देने वाली हवा दोपहर में आफत बन गई। गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। अधिकतम पारा 37.9 डिग्री तक जा पहुंचा। इससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। तपन भरी गर्मी से दोपहर के समय सड़कों पर कम भीड़ नजर आने लगा।
जिले के लोगों को तपन भरी गर्मी से अभी पूरी तरह से राहत नहीं मिल सकी है। अधिकतम पारे में पांच दिन में चार डिग्री की गिरावट आने के बाद भी लोगों को तपन भरी गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही। सुबह के समय चली ठंडी हवा से मौसम सुहाना हो गया। सुबह के समय न्यूनतम पारा 24.4 डिग्री तक रहा। इससे लोग राहत महसूस करने लगे, लेकिन 10 बजे के बाद गर्मी बढ़नी शुरू हो गई। इस समय पारा चढ़कर 32.2 डिग्री पर पहुंच गया। तेज खिली धूप लोगों को गर्मी का अहसास कराने लगी। दोपहर 12 बजे से हवा में गरमाहट बढ़ने लगी। इससे बाजार में कम ही लोग बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे तक पारा 37.9 डिग्री तक जा पहुंचा। गर्म हवा लोगों को बेचैन करने लगी, जिससे लोग तपन से बचने के लिए शरीर को ढक कर निकलते नजर आए। एक घंटे के लिए सड़कें सुनसान हो गईं। शाम के समय सूरज अस्त होने के बाद तपन तो कम हो गई, लेकिन गर्मी बनी रही।
जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
-

बीते पांच दिनों का तापमान

- तारीखअधिकतम-न्यूनतम

17 जून 42.8- 29.2

18 जून- 42.4 30.1

19 जून -39 28.1

20 जून -35.4- 26.6

21 जून- 34.9 26.4
22 जून -39.1-29.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें