फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला एक व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा निवासी गिरिजेश (45) शनिवार की रात में अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटका शव मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा निवासी गिरिजेश बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रह रहा था। वह एक बैंक का कर्मचारी बताया जा रहा है। बैंक के काम का भी उसके ऊपर काफी दबाव था। शनिवार की रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह रविवार को जब नौ बजे तक वह नहीं जगा तो उसके पिता जयराम उसे जगाने गए लेकिन बाहर से आवाज देने पर जब वह नहीं जगा तब कमरे में झांक कर देखा तो गिरिजेश का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके पिता ने घटना की सूचना तुरंत भिटौली पुलिस को दी मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। आत्महत्या करने के पूर्व गिरिजेश ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसको पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें