फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल में मिला बालक का शव, सिर पैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल में स्थित वन विभाग के डाक बंगले से लगभग 400 मीटर दूरी पर झाड़ी में एक पेड़ के नीचे एक शव बरामद हुआ है। शव के सिर और पैर का पता नहीं चल सका। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ अंकुर गौतम ने शव को कब्जे में ले लिया l जंगल में बरामद शव कजरी गांव से लापता बालक अंश उर्फ प्रिंस का होने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी होने पर पुरन्दरपुर और नौतनवा थाने की फोर्स पहुंच गई थी। पुलिस बल को देखकर ग्रामीण सहमे हुए थे। जंगल में झाड़ी के बीच मिले शव का सिर और पैर नहीं था जिससे पूरी तरह से पहचान नहीं हो सकी। हालांकि शव के साथ मिले अंडर बियर से परिजन शिनाख्त कर रहे हैं लेकिन सिर और पैर न मिलने से लोगों में संदेह बना हुआ है। हालांकि पुलिस भी लापता बालक के शव है कि नहीं पुष्ट नहीं कर रही है। सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें