फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुहम्मदपुर में चौथे दिन बदला गया फुंका ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। विकास खंड परतावल के ग्राम सभा मुहम्मदपुर के उत्तर टोला में जला 10 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर चौथे दिन बदल दिया गया। रविवार को प्रकाशित समाचार के बाद बिजली विभाग सक्रिय हुआ और उसी दिन नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। ट्रांसफाॅर्मर बदलने से करीब 20 परिवारों को राहत मिली है, जो पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट झेल रहे थे। अवर अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर जलने की सूचना मिलने के बाद स्टोर से नया ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराकर उसे स्थापित करा दिया गया है। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें