फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साइलेंसर निकालकर चला रहा था बाइक, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी एक युवक की बाइक को पुलिस ने सील कर दिया। युवक साइलेंसर निकाल कर बाइक चला रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, बरियारपुर टोला बेलहिया निवासी ओसामा पुत्र सगीर काफी दिनों से अपनी बाइक का साइलेंसर निकाल दिया था और गांव के रास्ते में तेज आवाज करते हुए बाइक चला रहा था। तेज आवाज के साथ-साथ बाइक से धुंआ भी बड़े पैमाने पर निकलता था। कई बार लोगों ने उसके पिता से शिकायत भी की। सोमवार को भिटौली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस युवक की बाइक को रोका। जांच में पता चला कि युवक जानबूझकर बाइक का साइलेंसर निकालकर तेज आवाज में गाड़ी चलाता है। भिटौली पुलिस ने बाइक सील कर दी और युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उप निरीक्षक रविकांत निगम ने बताया कि युवक की बाइक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें