फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनबढ़ों ने चौराहे पर युवती की पिटाई कर कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के पांच दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, सहमी युवती ने बयां की पीड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को मनबढ़ों ने पहले जमकर मारा-पीटा। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ डाले। वह चिल्लाती रही, लेकिन मनबढ़ों के आतंक से लोग बचाने नहीं आए। मौके पर पहुंची युवती की मां ने बेटी को कपड़ा ओढ़ाकर घर लाई। घटना पांच दिन पहले की है। युवती का आरोप है कि जो घटना हुई, उसे तहरीर में पुलिस ने लिखने नहीं दिया। आरोपी घूम रहे हैं।
पीड़िता के अनुसार, बीते 27 अगस्त की सुबह गांव का एक युवक घर पर आया। किसी बात को लेकर भाई से उलझ गया। काफी देर तक युवक परिजनों से बहस करता रहा। फिर वह घर से बाहर निकलने पर इज्जत लूटकर मारने-पीटने की धमकी देते हुए वहां से निकल गया। इसी बीच शाम करीब चार बजे बकरियों को चराने गांव से बाहर जा रही थी। गांव के चौराहे पर पहुंची थी। इसी दौरान युवक ने परिजनों के साथ मिलकर मारा-पीटा और कपड़े फाड़ दिए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची मां मेरे शरीर पर कपड़ा ओढ़ाकर घर लाई। पीड़ित युवती का आरोप है कि घटना के दिन ही मां के साथ थाने पहुंच पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील राय ने कहा कि मामले की जानकारी है। पीड़िता की ओर से छेड़छाड़ और मारपीट की तहरीर दी गई थी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़िता को थाने पर बुलाया जा रहा है, लेकिन वह आ नहीं रही है। वह थाने पर आएगी तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
-
युवती के भाई के साथ कमाने गया था युवक
निचलौल। पीड़ित युवती ने बिलखते हुए कहा कि सड़क हादसे में पिता घायल हो गए थे। जिस दौरान गुर्दे में घाव बन गया था। जिसका काफी इलाज कराया गया, लेकिन घाव ठीक नहीं हुआ। बीते 10 मई को पिता की मौत हो गई। पिता के मौत के बाद दोनों बड़े भाई मुंबई कमाने चले गए। छोटे भाई के साथ गांव का एक युवक भी गया था। जहां पर काम करने की बात को लेकर छोटे भाई से युवक का विवाद हो गया। उसके बाद युवक घर चला आया। घर आने के बाद युवक भाई की उलाहना देने के बहाने मां और भाभी को धमकी देने लगा।
विज्ञापन


चीखती रही युवती, लोग देखते रहे तमाशा
युवती की मां घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो वह सन्न रह गई, क्योंकि चौराहे पर मनबढ़ युवक परिजनों के साथ मिलकर लड़की की पिटाई कर रहे थे। मनबढ़ों से बचाने के लिए लड़की चीख रही थी, लेकिन मौके पर जुटे लोग तमाशा देख रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें