फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रसायन युक्त क्रीम के प्रयोग से खत्म हो रही चेहरे की रौनक

Wed, 13 Mar 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रंग गोरा करने के लिए लोग रसायनयुक्त क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं। त्वचा की सतह की कोशिकाएं नष्ट होने से चेहरे की चमक खत्म हो जा रही है। इसके अलावा की त्वचा में और भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

यह कहना है जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके द्विवेदी का। उन्होंने बताया कि इस तरह के 30 रोगी रोजाना ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। ऐसे रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिनि बढ़ रही है। मरीजों में 70 फीसदी महिलाएं और 30 फीसदी पुरुष होते हैं। मरीजों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि रंग साफ करने और चेहरे पर ग्लो लाने के चक्कर में लोग ऐसी क्रीम लगा लेते हैं जिनमें स्टीरॉयड, हाइड्रोक्यूनोन और ट्रेटीनॉयन केमिकल मिला होता है। उन्होंने बताया कि इन रसायनों का इस्तेमाल करने से त्वचा संवेदनशील हो जाती है। कोई भी क्रीम लगाने से व्यक्ति गोरा नहीं होता है। इसके अधिक इस्तेमाल से एलर्जी और दूसरे त्वचा रोग जरूर हो जाते हैं। ऐसे में सभी लोगों को क्रीम के प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए।
केमिकल से चेहरे पर आने लगती है लालिमा
चर्म रोग विशेषज्ञ का कहना है कि हाइड्रोक्यूनोन त्वचा का रंग साफ करने और टेट्रीनॉयन सुपरफीशियल पीलिंग के लिए क्रीमों में इस्तेमाल किया जाता है। लंबे समय तक इन केमिकल के लगने से चेहरे पर लालिमा आने लगती है और त्वचा में खुजली, चुनचुनाहट होती है। इसके साथ ही चेहरे पर बाल आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ाएं चेहरे की चमक

-खूब पानी पीयें, इससे त्वचा में चमक आती है

-पौष्टिक आहार लें, जिससे त्वचा स्वस्थ होती है
-रात में मॉइस्चराइजर और दिन में सनक्रीम लगाएं

-सोते समय विटामिन सी सीरप पीयें
-किसी भी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें