फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राम के वनवास की लीला देखकर भावुक हो उठे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के गांव बलहीखोर में मंगलवार रात को श्री बागेश्वरी आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने भगवान श्रीराम के विवाह और वनवास की लीला का मंचन किया। इस दौरान दर्शक श्रीराम का विवाह देख जहां खुशी से झूम उठे। वहीं वनवास का दृश्य देख वह भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू छलकने लगे। गांव बलहीखोर के ग्राम प्रधान नागेश्वर सिंह ने बताया कि गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर दशकों से रावण दहन का मेला आयोजित होता चला आ रहा है। इसी क्रम में रामलीला का भी आयोजन किया जाता है। श्री बागेश्वरी आदर्श रामलीला मंडल के मंच पर चल रही रामलीला में राम विवाह और वनवास की लीला का मंचन किया गया। मंच पर दिखाया गया कि जिस दौरान राम को राज्य सौंपने के बारे में राजा दशरथ मंत्रियों से सलाह करते हैं, उसकी भनक तीनों रानियों को भी लग जाती है कि अब राम राजा बनेंगे। इसकी खबर फैलते ही पूरी अयोध्या नगरी खुशी में डूब जाती है। यहां तक कि राम के राजतिलक की तैयारी शुरू हो जाती है। इसी बीच दासी मंथरा के बहकावे में आकर माता कैकेई राजा दशरथ से भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजा बनाने की मांग कर लेती है। राम पिता के वचनों को पूरा करने के लिए वन के लिए प्रस्थान करते हैं। इस मंचन को देख दर्शकों की आंख गीली हो जाती है। इस दौरान मंगेश प्रजापति, अमरीका यादव, श्रीराम, नेहा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें