महराजगंज। सेना की ओर से एयर स्ट्राइक की सराहना समाज के हर वर्ग के लोगों ने की। सभी ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है।
ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देकर, दुश्मन को सबक सिखाकर भारतीयों के घाव पर मरहम लगाया है। शहर के लोगों ने इस मसले पर चर्चा करते हुए खुशी जाहिर की। मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक चर्चा होती रही। सामाजिक संगठनों से लेकर हर वर्ग के लोगों ने कहा कि अब जाकर बदला पूरा हुआ है। संवाद