परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र में बघेला नाले के उफान से बेलभार व भरटोलिया का मुख्य मार्ग पानी में डूब गया है। परसामलिक थाना क्षेत्र के बेलभारसे होकर महुलानी, रेहरा, अहिरौली, भगवानपुर सहित नेपाल के धकधई, रूपनदेही को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बघेला नाले के पानी में डूब गई है।