फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अस्पताल में दलालों के दखल पर अंकुश लगाने में प्रशासन ने बरती सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को बरगलाने ने नहीं चूक रहे दलाल, एक सप्ताह पहले निरीक्षण के दौरान डीएम ने डॉक्टरों को सुधरने की दी थी नसीहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला प्रशासन की सख्ती से मरीज माफिया में हड़कंप मच गया है। बुधवार को जिला अस्पताल में तीन दलाल मरीजों को बरगला रहे थे। उनको सस्ती दवा दिलाने का झांसा देकर अपनी चहेती दुकान पर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने मौके से तीनों को दबोचकर चालान कर दिया।
कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज दुर्गेश सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट के तहरीर पर तीन आरोपियों आशीष, रामप्रवेश यादव, साधुशरण पर केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया। अस्पताल परिसर की निगरानी में पुलिस जुटी है। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। सभी डॉक्टरों को अस्पताल के अंदर की दवा लिखने का निर्देश दिए गए हैं। उधर, बीते 18 अक्तूबर को जिलाधिकारी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का रात में आकस्मिक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

निरीक्षण में जिलाधिकारी को कई कमियां मिली थी, जिसको सुधारने के लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया था। इसमें चिकित्सकों की उपस्थिति भी अहम बिंदु था और उन्होंने सभी चिकित्सकों को निर्धारित सारिणी के अनुसार अस्पताल में उपस्थिति रहने का निर्देश दिया था, लेकिन एक सप्ताह बाद समीक्षा में डॉक्टर अनुपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा कदम उठाते हुए अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध सेवा समाप्ति व अन्य विभागीय कार्रवाई के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

-
जिला संयुक्त चिकिसालय के चिकित्सकों का उक्त आचरण कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीनता का द्योतक है और दो दिवस के अंदर सभी लोग ड्यूटी से अनुपास्थित रहने का कारण स्पष्ट करें। दोषी पाए जाने सभी लोगों के विरुद्ध सेवा समाप्ति सहित अन्य उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कार्य में शिथिलता व अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अनुनय झा, जिलाधिकारी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें