फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार वर्ष बाद फरियाद आई काम, प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया

Fri, 26 May 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए दर-दर भटक रहीं थीं रीना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरहिया गांव के बिन टोली में बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में रास्ते की भूमि से अतिक्रमण को हटवा दिया। अतिक्रमण हटवाने के लिए पीड़िता चार वर्षों से तहसील और थाने की चक्कर काट रही थी।
गिरहिया गांव के बिन टोली निवासी रीना ने बताया कि उनके घर तक जाने वाले 12 कड़ी के रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर अतिक्रमणकारी धमकी देते थे। रास्ते में अतिक्रमण के चलते घर तक आने-जाने में परेशानी होती थी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के लिए वह चार वर्षों से थाने और तहसील का चक्कर काट रही थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम के निर्देश पर गांव आई राजस्व विभाग की टीम पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटवाया। 12 कड़ी चौड़ी सड़क के जगह 10 कड़ी चौड़ी सड़क पर मिट्टी डलवाया गया। टीम में शामिल लेखपाल अनिल कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता रीना के घर तक जाने वाली सड़क पर तीन लोगों ने कब्जा किया था। एसडीएम के निर्देश पर उक्त सड़क की पैमाइश कर अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

...
न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की थी कोशिश
रीना ने बताया कि रास्ते की जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए चार वर्षों से परेशान थी। अधिकारी आश्वासन देकर लौटा दे रहे थे। 20 फरवरी को तहसील सभागार में डीएम की मौजूदगी में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में केरोसीन छिड़कर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। उसके बाद से जिम्मेदारों ने रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटवाने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें