फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कलक्ट्रेट परिसर में धरना देने वाले आरोपी गए जेल

Wed, 10 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को धनघटा क्षेत्र के बारीडीहा गांव के लोग समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे थे। इस दौरान एडीएम ने उनको बुलाया और मामले की जानकारी ली। इसके बाद लोग नहीं माने। एडीएम ने धारा 144 हवाला देते हुए चार लोगों को पुलिस के जरिए हिरासत में भेजवा दिया। इसके बाद पुलिस इन लोगों को एसडीएम न्यायालय लेकर पहुंची। जहां पर इन लोगों के अधिवक्ताओं ने जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। लेकिन एसडीएम कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र नहीं लिया। जिसके बाद अधिवक्ता भड़क गए और अन्य अधिवक्ता साथियों को बुला लिया और प्रदर्शन करने लगे। जनपद बार के अध्यक्ष शिव कुमार ओझा व महामंत्री राणा रविंद्र सिंह ने एडीएम से वार्ता किया। उसके बाद इन लोगों का प्रार्थना पत्र लिया गया। एसडीएम न्यायालय ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें