नौतनवा। कस्बे की एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक को नौतनवा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र का गैर समुदाय एक युवक नौतनवा थाना क्षेत्र के एक कस्बे की किशोरी को रविवार को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को नौतनवा थाना क्षेत्र के बगहा मोड़ से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद