निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत मधवलिया वन रेंज के जंगलों से लकड़ी काट बाइक से ले जा रहे एक आरोपी को वन कर्मियों की टीम गिरफ्तार कर लिया। मामले में टीम बरामद लकड़ी को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इसके पहले में गिरफ्तार आरोपी जंगल की लकड़ी काट पिकअप से ले जाने का प्रयास कर चुका है। मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जंगल में वन्य जीव और वन संपदा को सुरक्षित रखने के लिए वन कर्मियों की टीम गस्त कर रही थी। इसी बीच जंगल से सागौन की लकड़ी काट बाइक से ले जा रहे आरोपी सहादुर निवासी करवतही उर्फ कटका को गिरफ्तार कर लिया गया।