फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएचसी पर मधुमेह रोगियों के लिए जांच व दवा अगले माह से

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब मधुमेह रोगियों की निशुल्क जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत यह कदम उठाया गया है। कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा शुरू हो गई है लेकिन सभी केंद्रों पर अगले महीने से सुविधा मिलने लगेगी। जानकारी के अनुसार, मधुमेह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोग अक्सर जांच के अभाव में इस बीमारी को अनदेखा कर देते हैं। इस वजह से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं जैसे हृदय रोग, किडनी फेलियर और दृष्टिहानि जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। नई व्यवस्था के तहत पीएचसी पर ग्लूकोमीटर, ब्लड शुगर टेस्ट किट और इंसुलिन व ओरल दवाओं का स्टॉक उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें