फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पारा चढ़ा, गर्मी से बेहाल हुए लोग

Thu, 18 Apr 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को सुबह से ही मौसम तल्ख रहा। दोपहर 12 बजे तक तेज हवाएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी रहीं। दिन में एक बजे पारा 40 डिग्री तक जा पहुंचा, जिससे लोग बंद घरों में भी गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को रात का तापमान 23 डिग्री रहा। लोगों को पंखे की हवा रात में नहीं महसूस हुई कूलर की हवा ठंडी करने के लिए पानी बदलते रहे, लेकिन रात में दो बजे के बाद उन्हें नींद नहीं आई। बुधवार सुबह से ही तेज धूप का असर देखने को मिला। अधिकतर लोग रामनवमी के अवकाश के कारण घरों में ही रहे। कुछ लोग घर से बाहर निकले। दुकानों पर ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई। शाम को सड़कों पर निकले लोगों ने खरीदारी की।
दिन में 11 बजने तक सूरज की चमक तेज हो गई। बिना चेहरा बांधे दोपहिया वाहन चलाने वालों की त्वचा जलने लगी। ऐसा लग रहा था कि उनका शरीर भी गर्म हो रहा है। इस बीच चल रही आंधी भरी हवाओं के कारण लोग सड़क पर चलने में भी परेशान हुए। गर्मी और धूप की परवाह किए बिना लोग हवन पूजन कराने मंदिरों की ओर जाते दिखे। दोपहर बाद धूल भरी हवाएं तो कम हो गई, लेकिन लोग उमस से काफी परेशान रहे और छांव में ठहरकर आगे बढ़ते दिखे। जवाहर लाल नेहरू स्मारक काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मौसम में नर्मी की अभी उम्मीद नहीं है। तापमान अभी तेजी से बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें