फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षकों को बताए विज्ञान पढ़ाने के तरीके

Fri, 15 Mar 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय विज्ञान, संचार परिषद्, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से जीएसबीएस इंटर कॉलेज में विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। वैज्ञानिक दीपक शर्मा ने कहा कि कम लागत में विज्ञान को पढ़ाने के तरीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने पाई दिवस पर उसके व्यवहारिक प्रयोग पर चर्चा की। बताया कि पाई का 3.14 होने के कारण ही इसे 14 मार्च को मनाया जाता है। संस्था के सचिव अजय कुमार राव ने विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं की देखरेख की। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का समापन 16 मार्च को होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें