फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों को तहसील प्रशासन ने हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनशन पर बैठे ग्रामीणों को तहसील प्रशासन ने हटवाया
विज्ञापन

हरदीडाली गांव में भूमि विवाद के लिए अनशन पर बैठे थे ग्रामीण
नौतनवां (महराजगंज)। तहसील क्षेत्र के हरदीडाली में भूमि विवाद में मंगलवार को अनशन पर बैठे ग्रामीणों को तहसील प्रशासन ने हटवा दिया। ग्रामीण जहां न्याय की मांग कर रहे थे, वहीं तहसीलदार अरविंद श्रीवास्तव ने बिना इजाजत अनशन की बात कहकर उन्हें हटवा दिया तथा विवादित स्थल पर पहुंचकर जांच की।
हरदीडाली चौराहे पर स्थित विवादित भूमि को लेकर हरदीडाली गांव के सचिदानंद मिश्रा मंगलवार को कुछ ग्रामीणों के साथ तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे थे। कुछ देर बाद सोनौली पुलिस व नौतनवां पुलिस अनशन स्थल पर पहुंची तथा अनशनकारियों से समझाने बुझाने का प्रयास की, लेकिन अनशनकारियों ने बात नहीं मानी। थोड़ी देर बाद तहसीलदार अरविंद श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे तथा अनशन पर बैठे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। कुछ देर बाद दुबारा अनशन शुरू हो गया, जानकारी होने पर तहसीलदार फिर सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचकर अनशन समाप्त करा दिया। इसके बाद विवादित भूमि पर पहुंचकर जांच पड़ताल की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशन पर बैठे बैजनाथ गुप्ता, विमला देवी, फूलमती चौधरी, भगवती चौधरी, मुराती देवी, माधुरी, रामवृक्ष, रोहित आदि ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी प्रशासन द्वारा जबरदस्ती अनशन हटवा दिया गया, वहीं तहसीलदार अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर अनशन पर बैठे लोगों को संतुष्ट कर अनशन समाप्त कराया गया है। आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें