फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिन नदी के किनारे अचेत अवस्था में मिली किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की एक महिला पर केस दर्ज, किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परसामलिक। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी शुक्रवार की रात घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की। पता न चलने के बाद किशोरी के पिता ने रात में ही परसामलिक थाने पर सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भी काफी खोजबीन की लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। शनिवार सुबह रोहिन नदी के किनारे किशोरी अचेत अवस्था में मिली।

जानकारी के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात में एक किशोरी घर से गायब हो गई काफी खोजबीन करने के बाद पता नहीं चला। किशोरी के पिता ने थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिली। शनिवार सुबह किशोरी के पिता को रोहिन नदी के किनारे अचेत अवस्था में उनकी पुत्री दिखाई दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परसामलिक थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद भी मौके पर पहुंच कर किशोरी को अचेत अवस्था में सीएचसी रतनपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को होश आया। किशोरी ने बताया कि अपने ही गांव एक महिला बहला फुसलाकर अपने घर बुलाई थी, लेकिन कैसे नदी के किनारे आ गई, मुझे कोई जानकारी नहीं है। किशोरी की मां ने तहरीर देकर गांव एक महिला पर बहला फुसलाकर बेहोशी हालत में रोहिन नदी के किनारे फेंक देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता किशोरी की मां की तहरीर पर की एक महिला पर बहला फुसलाकर भगाने का केस दर्ज कर लिया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें