फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवती को भगाने के मामले में किशोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने, गालियां व जानमाल की धमकी देने के मामले में आरोपी किशोर को पकड़ लिया है। थाना धनघटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पंजीकृत रिपोर्ट से संबंधित वांछित को पकड़ा। युवती मां ने पांच अप्रैल को थाना धनघटा पर उक्त बाल अपचारी के खिलाफ अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में तहरीरर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस ने सात अप्रैल को उक्त बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय रवाना कर दिया। साथ ही साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग में धारा की बढ़ोतरी की गई। न्यायालय ने आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें