फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बोलेरो की चपेट में आने से किशोरी की मौत

Tue, 21 May 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। महराजगंज मार्ग पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरेंदा थाना क्षेत्र के भैसहिया निवासी विनोद की 14 वर्षीय पुत्री संजू सोमवार की सायं पांच बजे के करीब घर के सामने खड़ी थी। उसी दौरान फरेंदा की तरफ आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर किशोरी को चपेट में ले लिया, जिससे संजू गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां ले जाते समय संजू ने दम तोड़ दिया। परिजन घटना की सूचना पुलिस को दिए। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। किशोरी की मौत के बाद घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें