फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत में सब्जी तोड़ रही किशोरी से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में सब्जी तोड़ रही किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। युवक दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे घर से दूर खेत में 16 साल की बेटी सब्जी तोड़ रही थी। इस दौरान परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। तब तक आरोपी युवक फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें