-रमा टेक्निकल काॅलेज के वार्षिक समारोह के दौरान सम्मानित हुए शाखा निदेशक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। रमा टेक्निकल काॅलेज के वार्षिक समारोह का आयोजन कस्बे के एक मैरिज हाल में हुआ। जहां छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रदर्शन सर्वोच्च शाखा सम्मान व टॉप टेन शाखा के सम्मान के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के चीफ डायरेक्टरों की घोषणा की गई।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के चेयरमैन मंतेष कुमार कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान दौर में तकनीकी शिक्षा ही युवाओं को रोजगार प्रदान कर सकता है। सरकार छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है। संस्था भी बेरोजगार युवाओं को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बना रही है। जो बेरोजगारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। मुख्य अतिथि जी. रहमान ने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के युग की पहली जरूरत है।
कार्यक्रम के दौरान राजगोपाल मिश्रा को यूपी , श्रवण सिंह मध्यप्रदेश, परवेज आलम बिहार के चीफ डायरेक्टर बनाए गए। सर्वाेच्च शाखा का सम्मान कप्तानगंज काे प्रथम, गोंडा द्वितीय व गौरा चौकी को तीसरा स्थान मिला। टॉप टेन शाखा में डु़मरिया गंज प्रथम, सीकरीगंज द्वितीय, बस्ती को तीसरा व कांटे संतकबीरनगर चौथा सहित बेलघाट, भागीरथपुर, नौतनवां, नबाबगंज, समरधीरा को चुना गया।