फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एमएलके पीजी काॅलेज और जवाहरलाल नेहरू काॅलेज की टीम फाइनल में

विज्ञापन
एमएलके पीजी काॅलेज और जवाहरलाल नेहरू काॅलेज की टीम फाइनल में
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से संबद्ध अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रतिभा दिखाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज खेल मैदान में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से संबद्ध अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एमएलके पीजी काॅलेज बलरामपुर और जवाहरलाल नेहरू काॅलेज की टीम फाइनल में पहुंची।
शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज और दुर्गेश नंदिनी वशिष्ठ नारायण महाविद्यालय सौहरौना तिवारी के मध्य हुआ। जिसमें जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज की टीम ने निर्धारित 10 ओवर के मैच में आंचल की सर्वाधिक 26 रनों के योगदान के साथ 100 रन बनाया। दुर्गेश नंदिनी महाविद्यालय सौहरौना तिवारी को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह जवाहरलाल पीजी कॉलेज महराजगंज ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा सेमी फाइनल मैच में एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर और राजेंद्र प्रसाद ताराचंद पीजी कालेज निचलौल के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएलके बलरामपुर ने गुलफाम की 27 रनों की पारी के साथ 114 रन का लक्ष्य दिया। राजेंद्र प्रसाद ताराचंद पीजी कॉलेज को आर्यन की 51 रनों की शानदार पारी के योगदान पर भी एमएलके बलरामपुर की टीम ने मैच को अपने नाम कर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति प्रोफेसर बीके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर के कीड़ा सचिव डॉ. आदित्य प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र, डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें