फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीम करेगी बोर्ड परीक्षा से संबंधित समस्याओं का निस्तारण

Fri, 09 Jun 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने 22 से 26 जून तक शिविर लगाने का लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाण व अंकपत्र संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए 22 से 26 जून तक शिविर लगेगा। इसमें समस्याओं के निस्तारण संबंधी आवेदन लेने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि जिले की शिक्षण संस्थानों से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के नाम, माता व पिता के नाम व जन्मतिथि में अक्सर त्रुटियां सामने आती हैं। विद्यार्थियों को मुश्किलों से बचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम मेें विनोद कुमार व विजय बहादुर यादव को सदस्य के रूप मेें तैनात किया गया है। वे निर्धारित तिथि को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा में उपस्थित होकर समस्याओं के निस्तारण करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि माध्यमिक शिक्षण संस्थानों से जुड़े प्रधानाचार्य विद्यार्थियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्हें टीम के समक्ष भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें