परतावल। नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार में आबादी के बीच सुअर का मांस काटकर बेचने की शिकायत पर पहुंची टीम ने आरोपी दुकानदारों के अतिक्रमण को हटवाया। टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद और अंकित कुमार सिंह के मौके पर पहुंचने से पहले ही मांस विक्रेता दुकानदार फरार हो गए। अधिकारियों ने मौजूद एक व्यक्ति को बिक्री करते पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी। सुअर के मांस की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिस स्थान पर सुअर का मांस काटा और बेचा जाता है उसके आसपास कई परिवार रहते हैं।