महराजगंज। मंगलवार को नगर पंचायत घुघली में कूड़ेदान घोटाले के आरोपों की जांच करने जिले से जांच टीम पहुंची। टीम ने करीब चार वर्ष पहले वार्डों में लगे कूड़ेदानों का स्थलीय निरीक्षण कर जांच की। समाजसेवी अखिलेश मौर्या ने घोटाले का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से जांच की मांग की थी। जांच टीम में मुख्य कोषाधिकारी राजू कुमार गुप्ता, जेपी दुबे और बड़े बाबू हीरालाल ने कूड़ेदान की लंबाई-चौड़ाई और गहराई का मापन किया। उसमें सौ लीटर पानी भरकर देखा। मुख्य कोषाधिकारी राजू कुमार गुप्ता ने बताया की डीएम के निर्देश पर घुघली नगर में लगे कूड़ेदान की जांच पड़ताल की गई है। रिपोर्ट को डीएम को सौंपी जाएगी।