फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षकों को एरियर का इंतजार, विभाग को सत्यापन का

Tue, 30 May 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत चयनित शिक्षकों में 100 को नहीं मिल सका एरियर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। 69 हजार शिक्षक भर्ती में तैनात शिक्षकों में करीब 100 शिक्षकों को एरियर नहीं मिल पाया है। एरियर न मिलने से उनकी मुश्किल दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। विभाग का कहना है कि सत्यापन रिपोर्ट न आने की वजह से उनका एरियर रुका है। रिपोर्ट आते ही शिक्षकों के एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 1203 शिक्षकों की तैनाती की गई थी। जिन शिक्षकों का सत्यापन रिपोर्ट मिल गया है, उनका वेतन व एरियर भुगतान हो चुका है। 100 शिक्षक ऐसे हैं, जिनके कुछ प्रमाणपत्रों का सत्यापन प्राप्त नहीं हो सका है। विभागीय कर्मियों का कहना है कि प्रदेश के बाहर के राज्यों से सत्यापन आने में समय लग रहा है। इस वजह से शिक्षकों के एरियर का भुगतान नहीं हो पा रहा है। रिपोर्ट आ जाए तो उन्हें भी एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी दुर्गेश यादव ने बताया कि जिले में करीब 100 शिक्षकों के एरियर का बकाया है। सत्यापन रिपोर्ट आते ही प्राथमिकता के आधार पर उनके एरियर का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें