फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्राथमिक विद्यालयों के विलय पर शिक्षक संघ ने जताया विरोध

Sat, 28 Jun 2025 05:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय विकास खंड में प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर शिक्षक संघ के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इस प्रस्ताव का विरोध कर बीईओ को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र ने शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि विद्यालयों के विलय का प्रस्ताव बिना किसी जांच पड़ताल व बिना प्रबंध समिति, ग्राम प्रधान, सभासद और अभिभावकों की सहमति के भेजा गया है। सत्येंद्र मिश्र ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा में छात्रों की संख्या 42 है। फिर भी इस स्कूल को विलय करने का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं कई अन्य स्कूलों में छात्र संख्या कम होने के बावजूद उन्हें मर्ज करने का प्रस्ताव नहीं भेजा गया। इनमें मुंडेरी में 20, कुईंया में 27, मंझरिया में 30, किशुनपुर में 31 और गौरी बढईपुरवा में 36 छात्र हैं। वहीं 50 छात्रों की संख्या वाले विद्यालय भुजौली, सेमरी, खजुरिया को भी विलय के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी वंशीधर सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ की ओर से तीन बिंदुओं का मांग का पत्र मिला है। इस पर शासन स्तर पर विचार करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें