फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समस्याओं के निदान के लिए बीएसए से मिले शिक्षक संघ के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने निलंबित शिक्षकों को बहाल करने व शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की तथा मांगों को पूरा कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, दिव्यांग वाहन भत्ता, नगरीय आवासीय भत्ता स्वीकृत करने समेत शिक्षकों की अन्य समस्याओं के निदान की मांग उठाई गई, जिस पर बीएसए ने आवश्यक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया। निलंबित 23 शिक्षकों को बहाल किए जाने की मांग पर बीएसए ने कहा कि निलंबित शिक्षकों की रिपोर्ट मंगाई गई है, जिसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, धनप्रकाश त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, विजय यादव, चंद्रभूषण पटेल समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें