फोटो- महराजगंज महोत्सव के संबंध में डायट प्राचार्य व बीएसए ने शिक्षकों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में एक से तीन अक्तूबर को होने वाले महराजगंज महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों की भूमिका अहम है। शिक्षक कला, संस्कृति व विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को उसमें प्रतिभाग कराएं।
ये बातें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रभारी प्राचार्य सुरेश प्रताप सिह ने महोत्सव की तैयारी बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हर विधा में बच्चों की प्रतिभागिता पर ध्यान दिया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि जिला पंचायत सभागार में शुरू हो रहे विज्ञान से जुड़े कार्यक्रमों की स्क्रीनिंग व 25 से 27 सितंबर तक जीएसवीएस इंटर कॉलेज में होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की स्क्रीनिंग के लिए शिक्षक बच्चाें को प्रोत्साहित करते हुए भेजने का कार्य करें। संचालन जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन शैलेंद्र वर्मा ने किया। इस दौरान पंकज मौर्या, मौसम, शशिबाला, आशालता, धन्नू चौहान, देवीशरण, सुनीता यादव, बीना, कैलाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।