फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एनपीएस कटौती के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन देने जाते उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
एनपीएस कटौती के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की तथा ज्ञापन सौंपते हुए एक अप्रैल 2005 से पूर्व नियुक्त शिक्षक व कर्मचारियों की एनपीएस कटौती न करने की मांग की। कहा कि कटौती होने से शिक्षकों व कर्मचारियों की मुश्किल बढ़ेगी।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष हृदय नरायन त्रिपाठी ने कहा कि वे शासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षक हैं। उनकी नियुक्ति बेसिक शिक्षा नियमावली 1978 के प्राविधान के मुुताबिक एक अप्रैल 2005 से पूर्व हुई है। ऐसी दशा में उनके वेतन से एनपीएस की कटौती किया जाना न्यायसंगत नहीं है। संघ की ओर से पेंशन प्रकरण से सबंधित वाद याचिका न्यायालय में लंबित है। ऐसे में जब तक निर्णय न आ जाए तब तक उनके वेतन से कटौती न की जाए। यदि कटौती होगी तो शिक्षकों को काफी क्षति होगी। ज्ञापन देने के दौरान प्रभुनाथ यादव, विजय प्रताप सिंह, मदन पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुभाषचंद सिंह, अरविंद सिंह, सतीशचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें