फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षकों ने छात्रों को पुस्तक चयन संबंधी कई सुझाव दिए

विज्ञापन
शिक्षकों ने छात्रों को पुस्तक चयन संबंधी कई सुझाव दिए
विज्ञापन
फरेंदा। एमपी पब्लिक स्कूल आनंदनगर में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रकाशकों और लेखकों की ज्ञानवर्धक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। जहां पर कक्षावार पुस्तकों को रखा गया था। शिक्षकों ने छात्रों को पुस्तक चयन संबंधी कई सुझाव दिए। पुस्तक प्रदर्शनी में विषयों पर आधारित, ज्ञानवर्धक, ऐतिहासिक, धार्मिक के साथ समसामयिक पुस्तकों के बारे में जानकारी छात्रों को दी गई। पुस्तक प्रदर्शनी लगने से विद्यालय के बच्चों को विभिन्न रुचिकर पुस्तकें पठन-पाठन के लिए उपलब्ध हो पाएंगी। प्रधानाचार्य रायचन एंटोनी ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों में पुस्तक चयन करने की सुविधा मिलती है। जाे छात्र पुस्तक खरीदने में सक्षम नहीं हैं, उनको विद्यालय पुस्तक उपलब्ध कराता है। छात्रों को पठन पाठन में काफी सहूलियत मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें