महराजगंज। विकास खंड परतावल के कंपोजिट स्कूल लखिमा में कार्यरत सहायक अध्यापक ओमप्रकाश कन्नौजिया को बीएसए रिद्धि पांडेय ने निलंबित कर दिया है। बीएसए ने यह कार्रवाई परतावल बीईओ मुसाफिर सिंह पटेल की आख्या पर की। लखिमा कंपोजिट में कार्यरत शिक्षक ने परतावल इंफो नाम के विभागीय वाट्सएप ग्रुप में एक अशोभनीय टिप्पणी की जिसका बीईओ ने संज्ञान लेते हुए वार्ता का प्रयास किया, लेकिन वार्ता नहीं हो सकी। अंतत: बीईओ ने विभाग को शिक्षक की आख्या प्रेषित कर दी। आख्या के आधार पर देर शाम बीएसए ने सहायक अध्यापक को निलंबित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी। निलंबन अवधि में शिक्षक ऊंटी कंपोजिट से संबद्ध रहेंगे। जांच अवधि तक जीवन निर्वाह के लिए सिर्फ आधा वेतन निर्गत करने का आदेश बेसिक लेखा अधिकारी को दिया।