फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेजौली में तैनात शिक्षक दिनेश चंद्र को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्त कर दिया है। उसके ऊपर कूटरचित प्रमाणपत्र पर नौकरी हासिल करने का आरोप था। मामले में उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, वित्त एवं लेखाधिकारी से वेतन भुगतान की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बेजौली में तैनात शिक्षक दिनेश चंद्र के बारे में आईजीआरएस पर शिकायत आई थी कि वह फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे हैं। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी से कराई गई। जांच में टीईटी के अंकपत्र में गड़बड़ी मिली। उन्होंने 18 जून 2022 को शिक्षक से इस बारे में जवाब मांगा, लेकिन उन्होंने न तो कोई साक्ष्य दिया और न ही जवाब देने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम नोटिस जारी कर उसे पक्ष रखने के लिए बुलाया गया, मगर वह उपस्थित नहीं हुआ। ऐसे में शिक्षक को बर्खास्त करते हुए उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षक से भुगतान की गई धनराशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें