1235 शिक्षकों को आवंटित हुआ विद्यालय
1,242 शिक्षकों को आवंटित किया जाना था विद्यालय, एक का विसंगति के कारण नहीं हुआ आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो गई। कुल 1242 शिक्षकों के सापेक्ष रविवार तक 1235 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित हुआ। एक शिक्षक का आवंटन विसंगति के कारण रोक दिया गया। छह अभ्यर्थियों ने विद्यालय आवंटन प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिले में 1235 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिया गया है। छह अभ्यर्थी अनुपस्थित मिले जबकि एक का आवंटन विसंगति सामने आने की वजह से नहीं हुआ है।