फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठोकर मारने वाले बाइक सवार दोनों युवक घायल, अस्पताल में हो रहा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी में स्थित श्मशान घाट के पास बाइक की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। कतरारी निवासी नजरूल इस्लाम 45 श्यामदेउरवां में एक निजी विद्यालय के शिक्षक हैं। सोमवार को वह श्यामदेउरवा से अपने घर कतरारी जा रहे थे। अभी कतरारी श्मशान घाट के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। गिरने के बाद वे घायल हो गए। उनको सीएचसी भटहट पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने नजरूल इस्लाम को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर जब परिजनों को चली तो परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ठोकर मारने वाले बाइक सवार दोनों युवकों का इलाज हो रहा है। चौकी प्रभारी कतरारी शैलेश प्रताप ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें