फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीबी मरीजों को मिलेगी प्रोटीन और विटामिन युक्त डाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। टीबी यानी तपेदिक जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए अब राहत की खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि अब टीबी मरीजों को दवाओं के साथ-साथ प्रोटीन और विटामिन से भरपूर पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना और उन्हें जल्दी स्वस्थ होने में मदद देना है। जानकारी के अनुसार, निक्षय पोर्टल पर 7,483 टीबी रोगी पंजीकृत हैं। इन रोगियों को निशुल्क दवा की व्यवस्था है। इसके अलावा पोषाहार के लिए 1000 रुपये प्रति माह जब तक रोगी का इलाज पूरा नहीं हो जाता है, तब तक उसे मिलेगा। जिले के सभी टीबी यूनिटों पर पंजीकृत मरीजों को पौष्टिक आहार की आपूर्ति दी जाएगी। प्रत्येक मरीज को महीने के हिसाब से प्रोटीन युक्त दाल, सोया , मूंगफली, अंडा (या शाकाहारी विकल्प), दूध पाउडर और विटामिन की गोलियां दी जाएंगी। इसके साथ ही मरीजों को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए सामुदायिक और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष परामर्श सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें