महराजगंज। क्षेत्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी केंद्र गोरखपुर की ओर से विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आरके इंटरमीडिएट कॉलेज हरपुर परतावल में आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य इरफान उल्लाह खान ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तैयबा खातून प्रथम, नूरसबा खान द्वितीय और शाहीन परवीन तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं क्विज प्रतियोगिता में स्नेह लता, अंकित, साइबुन निशा, कृति, संजना, प्रतिभा, नगमा, महिमा, सहित अन्य छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिला विज्ञान क्लब महराजगंज के विमल पांडेय ने बताया की भारत खाद्य सुरक्षा में आत्मनिर्भर है और दुनिया के लिए अनुपम उदाहरण है। इस अवसर पर समाजसेवी सुनील कुमार मिश्रा, रोहित गुप्ता, दीपक कुमार, जितेंद्र गौड़, मोहम्मद सेफ आदि मौजूद रहे।