फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 10 फीसदी आउट ऑफ स्कूल बच्चों को ही ढूंढ सका विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
महज 10 फीसदी आउट ऑफ स्कूल बच्चों को ही ढूंढ सका विभाग
विज्ञापन

7848 बच्चों की तलाश का रखा गया है लक्ष्य, अब तक 748 मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आउट आफ स्कूल बच्चों को ढूंढने में जिले की प्रगति अभी बहुत अच्छी नहीं है। वैसे तो पूरे जिले में 7,848 विद्यार्थियों के सापेक्ष अभी तक महज 748 विद्यार्थियों को ढूंढकर महज 10 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा सकी है, मगर व्यक्तिगत रुप से देखें तो धानी ब्लॉक ने लक्ष्य के सापेक्ष सर्वाधिक लगभग 40 प्रतिशत से अधिक बच्चों को ढूंढकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित छात्र-छात्राओं को ढूंढ़ने के लिए अभियान चलाया गया। चलाए गए अभियान के क्रम में बृजमनगंज ब्लॉक को 632, धानी को 174, लक्ष्मीपुर को 781, मिठौरा को 594, पनियरा को 632, परतावल को 586, फरेंदा को 706, घुघली को 505, सदर को 706, नौतनवां को 890, सिसवां को 603 तथा निचलौल को 669 का लक्ष्य प्रदान किया गया। साथ ही शिक्षा विभाग से जुड़े सभी जिम्मेदारों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए मगर रविवार तक महज 10 प्रतिशत ही उपलब्धि हासिल हो सकी है। अब जबकि अभियान पूरा होने में 13 दिन बचा है तथा छुट्टियां भी अधिक हैं तो शिक्षकों व कर्मियों को इस दिशा मेें विशेष प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष ब्लॉकों की उपलब्धि
धानी ने 71 बच्चों को ढूंढकर 40.8 प्रतिशत, घुघली ने 138 बच्चों को ढूंढकर 27.3 प्रतिशत, बृजमनगंज ने 78 बच्चों को ढूंढकर 12.3 प्रतिशत, लक्ष्मीपुर ने 91 बच्चों को ढूंढकर 11.7 प्रतिशत, पनियरा ने 72 बच्चों को ढूंढकर 11.4 प्रतिशत, नौतनवां ने 98 बच्चों को ढूंढकर 11 प्रतिशत तथा निचलौल ने 68 बच्चों को ढूूंढकर 10.2 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। मिठौरा, परतावल, सदर, फरेंदा व सिसवा की उपलब्धि लक्ष्य के सापेक्ष छह प्रतिशत से भी कम रही।
आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित करने के लिए शेष बचे 13 दिन में विभागीय कर्मियों को विशेष पहल करनी होगी। उनकी पहल से उपलब्धि का प्रतिशत सुधर सकता है।
- आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें