महराजगंज। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम धनेवा-धनेई में स्वर्गीय कोमल साहनी मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को पहला मैच सोनौली एवं निचलौल के बीच खेला गया। जबकि दूसरा मैच एटीएम गोरखपुर एवं महराजगंज के बीच खेला गया। एमसीए के उपाध्यक्ष सीजे थॉमस ने मैच का शुभारंभ किया। एसोसिएशन के सचिव विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि पहले मैच में टॉस जीतकर ताराचंद क्रिकेट अकादमी निचलौल ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ले 18 ओवरों में तीन विकेट खोकर 204 रन बनाए। टीम से आर्यन वर्मा ने शतकीय पारी खेलते हुए 56 गेंद पर शानदार 114 रन बनाए। अरमान अंसारी ने 34 रनों का योगदान किया। एमएसएमटी जूनियर सोनौली के तरफ से गेंदबाजी करने आए कमल ने दो विकेट लिए। अभिजीत को एक विकेट मिया। लक्ष्य का पीछा करने आए एमएसएमटी जूनियर सोनौली की पूरी टीम 14.3 ओवर 51 रन बनाकर पैविलियन लौट गई। टीम की ओर से सन्नी ने 22 रन बनाए। अभिजीत ने 6 रनों का योगदान किया। ताराचंद क्रिकेट अकादमी से देवेंद्र ने तीन, असजद ने दो विकेट लिए। ताराचंद क्रिकेट अकादमी निचलौल ने 153 रनों मैच जीता। इस मैच में मैन ऑफ द मैच आर्यन बने। एमसीए के उपाध्यक्ष डॉ सलीम व विशिष्ट अतिथि डाॅ. असलम, डाॅ. डीके साहनी और डाॅ. कृष्णा साहनी ने उत्साहवर्धन किया। दूसरा मैच एटीएम क्रिकेट अकादमी गोरखपुर बनाम महराजगंज के बीच खेल गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महराजगंज 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने आए एटीएम क्रिकेट अकादमी गोरखपुर की टीम 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी। संयुक्त सचिव अतुल मणि त्रिपाठी के देखरेख में प्रतियोगिता हुई।